1951 की रोल्स रॉयस के लिए सुप्रीम कोर्ट पहुंचा दंपती
देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने बड़ौदा की तत्कालीन महारानी के लिए 1951 मॉडल की एंटीक हैंड-मेड क्लासिक रोल्स रॉयस कार ऑर्डर की थी। इसकी मौजूदा कीमत 2.5 करोड़ रुपए से ज्यादा है, लेकिन इसी कार से उठा एक विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच गया।
गुरुवार को शाही परिवार से ताल्लुक रखने वाले एक दंपती की याचिका पर सुनवाई हुई, जहां मध्यस्थता करने के लिए नियुक्त एडवोकेट आर बसंत ने बताया कि दंपती का मामला सुलझाने की कोशिश काम नहीं कर सकी। इस पर बेंच ने दोनों को फटकार लगाते हुए कहा कि वे राजा-महाराजा की तरह व्यवहार न करें। देश में लोकतंत्र स्थापित हुए 75 वर्ष से अधिक हो चुके हैं।

No comments