Breaking News

खाद्य पदार्थो के 117 सैम्पल फेल, कोर्ट ने लगाया जुर्माना

दौसा जिले में 'शुद्ध आहार मिलावट पर वारÓ अभियान के तहत 1 अप्रेल 2024 से 31 मार्च 2025 तक विभिन्न खाद्य पदार्थों के 504 नमूने लिए गए। इनमें से 117 नमूने जांच में फेल हो गए। सीएमएचओ डॉ. सीताराम मीणा ने बताया कि फूड इंस्पेक्टर्स की ओर से होली पर चलाए गए अभियान के तहत 21 नमूने लिए गए। इनमें से 3 नमूने अमानक स्तर के पाए गए हैं। खाद्य सुरक्षा अधिकारी प्रकाश चंद सैनी ने बताया कि डिडवाणा के मैसर्स गोविंद एग्रो फूड प्रोडक्ट का घी, मैसर्स भवानी मिष्ठान भंडार, बस स्टैंड रामगढ पचवारा का मावा और मैसर्स सूरज मिष्ठान भंडार एवं बेकरी सेंटर, गीजगढ का पनीर अमानक स्तर के पाए गए हैं। इन पर अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट रामस्वरूप चौहान ने जुर्माना लगाया है।

No comments