तमिलनाडु में ईडी की 10 ठिकानों पर छापेमारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शुक्रवार को तमिलनाडु में करीब 10 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई तमिलनाडु स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन (टैसमैक) से जुड़ी मनी लॉन्ड्रिंग जांच के तहत की गई। ईडी ने यह छापे पीएमएलए कानून के तहत टैसमैक अधिकारियों और एजेंटों के ठिकानों पर डाले। टैसमैक तमिलनाडु में शराब बिक्री का एकमात्र सरकारी माध्यम है। मार्च में भी ईडी ने छापेमारी कर 1,000 करोड़ रुपए के घोटाले का खुलासा किया था, जिसमें टेंडर में गड़बड़ी, बिना हिसाब की नकदी और रिश्वत शामिल थी।

No comments