Breaking News

सीजफायर के 6 दिन बाद भी जम्मू में स्कूल बंद, एलओसी पर आखिरी गांव में घर लौटे

भारत-पाकिस्तान के बीच 10 मई को हुए सीजफायर के बाद जम्मू के बॉर्डर इलाकों में 6 दिन बाद भी स्कूल बंद हैं। इसमें अरनिया, आरएस पुरा, मीरां साहिब, सतवारी, मढ़, अखनूर, जौरियां और खौर जोन के स्कूल शामिल हैं। हालांकि, चौकी चौरा, भलवाल, डंसल, गांधी नगर, जम्मू और पुरमंडल में स्कूल आज फिर से खुल गए। वहीं एलओसी के पास स्थित आखिरी गांव सलोत्री जो पीओके के बहुत करीब है। वहां रहने वाले लोग अब अपने घर लौट रहे हैं। भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के बाद लोगों ने 6 मई को घर छोड़ दिया था।

No comments