राजस्थान में जनता की सुनवाई हुई कम, खुशी ज्यादा
राजस्थान सरकार ने आमजन की समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन के स्तर पर त्रिस्तरीय जनसुनवाई व्यवस्था की है। इसमें बदलाव देखने को मिल रहा है। पिछले कुछ महीनों से जहां शिकायतों के निस्तारण (निपटारे) की दर कम हुई है, वहीं लोगों की संतुष्टि बढ़ी है। यह एक नया ट्रेंड है, क्योंकि पहले शिकायतों का निपटारा भले ही अधिक होता था, लेकिन जनता उनसे संतुष्ट नहीं थी। सरकारी रिपोर्ट के अनुसार, मई 2022 से फरवरी 2025 तक राज्य में तीनों स्तर ग्राम पंचायत, उपखंड और जिला स्तर पर कुल 6,87,683 शिकायत दर्ज हुईं।

No comments