Breaking News

पलक झपकते ही व्यापारी की दुकान से अढ़ाई लाख रुपए पार, पुलिस तलाश में जुटी

सादुलशहर कस्बे के मुख्य मार्ग पर बस स्टेंड के निकट एक किरयाना व्यापारी की दुकान से मंगलवार सुबह अढ़ाई लाख रुपए की नगदी पार हो गई। ग्राहक बन कर आये दो युवकों ने पलक झपकते ही वारदात को अंजाम दिया। घटना की सूचना मिलने पर हरकत में आई पुलिस वारदात करने वाले दोनों युवकों की तलाश में जुटी है। वारदात के बाद दोनों युवक पंजाब की तरफ भाग गये।
जानकारी के अनुसार बजाज किरयाना स्टोर का संचालक आज सुबह दुकान पर आया। उसने नगदी का बैग काउंटर की दराज में रख दिया। दुकान का कर्मचारी सफाई कर रहा था। इसी दौरान बाइक सवार दो युवक आये और पांच सौ रुपए का नोट देकर सौ रुपए की सर्फ खरीदी। दुकानदार ने रुपयों के बैग से चार सौ रुपए निकाल कर युवकों को दे दिये।

No comments