रीको में बड़े ट्रांसफार्मर के इंस्ट्रालेशन कार्य के चलते कल बिजली बंद रहेगी
श्रीगंगानगर के रीको जीएसएस में 50 एमवीए के बड़े ट्रांसफार्मर को तकनीकी अधिकारियों ने फाउंडेशन पर ले लिया है। अब इसकी एसेंबली की जा रही है और साइड के उपकरणों को बदला जा रहा है। प्रसारण निगम के अधिशाषी अभियंता नरेश लालगढिय़ा ने बताया कि बड़े ट्रांसफार्मर के इंस्ट्रालेशन कार्य और रूटीन मेंटीनेंस करने के लिए बुधवार को सुबह 6 से 10 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रखी जाएगी। इससे 33केवी रिको प्रथम व द्वितीय, महालक्ष्मी, एसएसबी रोड, नेतेवाला, मनफूलसिंहवाला, लालगढ़ छावनी, लालगढ़ ग्रामीण और आसपास का क्षेत्र प्रभावित होगा। नरेश लालगढिय़ा ने बताया कि वर्तमान में रीको में 50 और 25 एमवीए के दो ट्रांसफार्मर लगे हुए हैं। इसमें से 25 एमवीए के ट्रांसफार्मर को हटाकर इसकी जगह 50 एमवीए का नया ट्रांसफार्मर लगाया जाएगा।

No comments