Breaking News

होटल मालिक के बेटे को ब्लैकमेल करने लगी रिसेप्शनिस्ट

सादुलशहर के एक व्यापारी के अबोहर में स्थित होटल पर रिसेप्शनिस्ट की नौकरी करने वाली युवती होटल मालिक के बेटे को ही ब्लैकमेल करने लगी। काफी रुपए ऐंठने के बावजूद अब दस लाख रुपए की डिमांड की जा रही है। पीडि़त युवक के पिता ने अब पुलिस थाना में मुकदमा दर्ज करवाया है।
पुलिस के अनुसार कस्बे के वार्ड नम्बर 16 में रहने वाले दर्शन ङ्क्षसह छिम्पा ने रिपोर्ट दी कि मैं अबोहर में होटल हेवन व्यू चलाता हूं। मेरा पार्टनर अनुभव बगई है। मेरा बेटा प्रभजोत सिंह भी कभी-कभी काम के सिलसिले में होटल जाता रहता है। होटल में मुस्कान शर्मा पत्नी वरूण अंगी निवासी गोबिन्दनगरी गली नम्बर 2 अबोहर को रिसेप्शनिस्ट रखा हुआ था। मुस्कान शर्मा व मेरे बेटे प्रभजोत के साथ मोबाइल पर चैट शुरू कर दी। मुस्कान शर्मा ने घुमाने व शॉपिंग करने के लिए दबाव देना शुरू कर दिया। मुस्कान मेरे बेटे को धमकी देने लगी, कि तेरी जिंदगी खराब कर दूंगी।

No comments