Breaking News

पाबंदियां हटी, जिंदगी पटरी पर लौटी

सीजफायर समझौता सिरे चढ़ गया है। इसी के साथ श्रीगंगानगर जिले में लगी सभी पाबंदियां हटा ली गई हैं। आज से शिक्षण संस्थाएं खुल गई हैं। यह अलग बात है कि आदेश आज तड़के लोगों तक पहुंंचे।
आज से शाम को 7 बजे के बाद बाजार बंद नहीं होंगे। साथ ही रोशनी पर भी कोई रोक-टोक नहीं है। बाजार-घर जगमग होंगे। रात्रि को शादियां करने पर भी कोई रोक-टोक नहीं रहेगी। पूर्व की भांति सब कुछ ओपन हो गया है।
श्रीगंगानगर जिला कलेक्टर डा. मंजू ने आज तड़के एक आदेश जारी किये। जो-जो पाबंदियां लगाई थी, उन सबसे रोक हटा दी है।  5-6 दिनों की कड़ी परीक्षा में जिला एवं पुलिस प्रशासन पास हो गया है। सब कुछ सही-सही निपटने से प्रशासन ने राहत की सांस ली है।

No comments