Breaking News

नेपाल बॉर्डर से श्रीगंगानगर आ रही निजी बस रोहतक में दुर्घटनाग्रस्त

नेपाल बॉर्डर से श्रीगंगानगर आ रही हिमालय टूर एंड ट्रेवल्स की बस हरियाणा के रोहतक में माणकसर कुंडली हाइवे पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में एक महिला घायल हो गई। घायल महिला सीता को रोहतक के पीजीआई में भर्ती करवाया गया। वहां इलाज के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। सीता, रोहतक की रहने वाली हैं।
यहां मिली जानकारी के अनुसार बस में श्रीगंगानगर के दो व्यक्ति व एक महिला भी सवार थी। यह बस नेपाल बॉर्डर से सवारियां लेकर सुबह करीब पांच बजे श्रीगंगानगर के लिए रवाना हुई। रोहतक जिले में बस के आगे कोई जानवर आने पर उसे बचाने के लिए बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में यात्रियों को मामूली चोटें आई, लेकिन सीता निवासी रोहतक को अधिक चोटें आने पर उसे रोहतक के अस्पताल में भर्ती करवाना पड़ा।

No comments