महंगी दवाएं लिखने पर मुकदमा, निजी अस्पतालों में आरजीएचएस के नाम पर लूट
अलवर शहर के एनईबीउ थाना क्षेत्र में संचालित मित्तल हॉस्पिटल के संचालक डॉ. एस.सी. मित्तल ने अपने ही कर्मचारी डॉ. कल्पना शर्मा और एक मेडिकल स्टोर संचालक के खिलाफ फर्जी पर्चे बनाकर महंगी दवाएं लिखने, सरकारी मुहर का दुरुपयोग और धोखाधड़ी करने का मुकदमा दर्ज कराया है। डॉ. मित्तल का आरोप है कि डॉ. कल्पना शर्मा ने मरीजों और मेडिकल स्टोर संचालक के साथ मिलकर आरजीएचएस पर्चियों पर उनकी मुहर और नाम का दुरुपयोग कर महंगी दवाएं लिखीं। उन्होंने बताया कि आरजीएचएस फाइनेंस डिपार्टमेंट, जयपुर में जब उन्हें बुलाया गया तो यह मामला सामने आया।

No comments