Breaking News

जहां लेपर्ड-हाइना का मूवमेंट,वहां छुपे करोड़ों की ज्वेलरी-कैश चुराने वाले

बाड़मेर जिले में ट्रक को हाईवे पर खड़ा कर गांवों में रेकी करते, शगुन देखकर घरों को टारगेट करते और चोरी के बाद फरार हो जाते थे। इस गिरोह ने बाड़मेर के धोरीमन्ना इलाके के एक गांव में 1.50 करोड़ रुपए की ज्वेलरी-कैश लूटे थे।  16 मई 2025 को पुलिस को जानकारी मिली कि ये गिरोह चित्तौडगढ़़-बेगूं में अरावली की पहाडिय़ों में छुपा है। इस इलाके में लेपर्ड और हाइना का मूवमेंट रहता है। पुलिस ने 4 दिन पहाड़ी के पास कैंप लगाया और ड्रोन से इलाका सर्च किया। इसके बाद रविवार रात पुलिस पहाड़ी पर चढ़ी और वहां सो रहे मास्टरमाइंड समेत 3 आरोपियों को दबोच लिया। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर भीलवाड़ा से एक ज्वेलर को गिरफ्तार किया है।

No comments