Breaking News

जयपुर सहित 9 शहर लू की चपेट में:चार जिलों में गर्मी का ऑरेंज अलर्ट, उदयपुर-कोटा संभाग में अगले तीन दिन आंधी-बारिश की चेतावनी

जयपुर सहित राजस्थान के 9 शहर लू की चपेट में हैं। इसमें पिलानी (झुंझुनूं), चूरू, बीकानेर, श्रीगंगानगर, टोंक, बाड़मेर, दौसा, जैसलमेर भी शामिल हैं। इन शहरों का पारा 44 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है।

22 मई तक भीषण गर्मी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है। बीकानेर संभाग में तेज गर्मी की आशंका जताते हुए मंगलवार को चूरू, झुंझुनूं, श्रीगंगानगर और हनुमानगढ़ जिलों के लिए गर्मी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

उदयपुर, कोटा संभाग में गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की संभावना है। यहां अगले तीन दिन तक आंधी-बारिश का दौर जारी रहने की संभावना जताई गई है।

No comments