Breaking News

आठवीं बोर्ड का रिजल्ट आज शाम को, 80 फीसदी से ज्यादा अंक को मिलेगा 'एÓ ग्रेड



शिक्षा विभाग सोमवार शाम पांच बजे आठवीं बोर्ड का रिजल्ट घोषित कर देगा। रिजल्ट जयपुर स्थित शिक्षा संकुल में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर और शिक्षा सचिव कृष्ण कुणाल जारी करेंगे। शिक्षा विभागीय पंजीयक कार्यालय की ओर से आयोजित प्रारम्भिक शिक्षा पूर्णता प्रमाण पत्र परीक्षा (कक्षा 8) का रिजल्ट इस बार भी ग्रेडिंग सिस्टम पर जारी होगा। स्टूडेंट्स को माक्र्स के बजाय ग्रेडिंग दिए जाएंगे। कक्षा-8 परीक्षा 20 मार्च से दो अप्रेल तक राज्य के समस्त जिलों में हुई। इस परीक्षा में कुल 12 लाख 64 हजार 618 परीक्षार्थी पंजीकृत थे।

No comments