झारखंड के लातेहार जिले के करमखाड़ और दौना के बीच जंगल में रविवार देर रात से सोमवार सुबह तक पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। इसमें 5 लाख रुपए का इनामी नक्सली कमांडर मनीष यादव को पुलिस ने ढेर दिया है। वहीं, 10 लाख रुपए के इनामी नक्सली कुंदन खेरवार को गिरफ्तार किया गया है।
No comments