Breaking News

कैदियों को होटल ले जाने वाले पुलिस कर्मी गिरफ्तार




जयपुर सेंट्रल जेल से बंदियों को बाहर निकालने और फिर उन्हें होटलों तक पहुंचाने के मामले में लालकोठी थाना पुलिस ने कुल 13 लोगों को गिरफ्तार किया हैं। इनमें 5 आरोपी पुलिस कर्मी हैं। 4 कैदी और 4 कैदियों के परिजन-दोस्त हैं।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार फरारी की यह पूरा प्लान जेल प्रशासन, पुलिस गार्ड, डॉक्टरों और कैदियों के परिजनों की मिलीभगत से रचा गया था। प्लान के मुताबिक इलाज के बहाने कैदियों को होटल में वीआईपी ट्रीटमेंट दिलवा कर महिला मित्रों और परिजनों से मिलवाया जाना था।

No comments