नीट में 10 नंबर पाने वालों को भी वेटरनरी कोर्स में दे दिया एडमिशन
बीकानेर के पशु चिकित्सा विश्वविद्यालय ने बिना नीट क्वालीफाई किए ही 10-10 नंबर पाने वाले छात्रों को प्रवेश दे दिया। वेटरनरी में एडमिशन के लिए नीट में 162 नंबर लाना जरूरी था। प्रवेश पाने वाले छात्र वेटरनरी डॉक्टर की पढ़ाई भले ही कर रहे हैं, लेकिन वीसीआई (भारतीय पशु चिकित्सा परिषद्) के अनुसार, ऐसे एडमिशन अमान्य हैं। ऐसे में पांच साल बाद पासआउट होने के बाद भी इन छात्रों का वीसीआई में रजिस्ट्रेशन नहीं होगा।
प्रदेश में तीन सरकारी कॉलेजों के अलावा 8 निजी वेटरनरी कालेज हैं। प्रत्येक कालेज में सौ सीटें हैं।
प्रदेश में तीन सरकारी कॉलेजों के अलावा 8 निजी वेटरनरी कालेज हैं। प्रत्येक कालेज में सौ सीटें हैं।

No comments