प्लास्टिक की बोतल के बदले मिलेगा गिफ्ट, घर से लेने के लिए श्रमिक आएगा
विश्व पर्यावरण दिवस 5 जून को है। पर्यावरण को सुरक्षित रखने की दिशा में कई अभियान-योजनाएं और कार्यक्रम चल रहे हैं। अब एक अनूठा अभियान शुरू होने वाला है। आपके घर-कार्यालय या संस्थान से निकलने वाली प्लास्टिक की बोतल अब आप जहां बताएंगे, वहां से एकत्र होंगी और इसके बदले में आपको आकर्षक उपहार भी मिलेगा।
बोतलों को एकत्र करने के लिए 5 जून से उदयपुर का प्रदूषण नियंत्रण मंडल प्लास्टिक्लीन एप लॉन्च करेगा। इस पर आमजन, होटल, अस्पताल और उद्योग संचालक नि:शुल्क रजिस्ट्रेशन कर सकेंगे। शुरुआत में कम से कम 10 बोतलों पर गिफ्ट दिया जाएगा

No comments