Breaking News

मुंबई में तेज बारिश से विजिबिलिटी कम हुई, पुणे में बादल फटा




देश के 9 राज्यों में मानसून पहुंच चुका है। 24 मई को केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु को कवर करने बाद मानसून ने 25 मई को पूरा गोवा और महाराष्ट्र के कुछ हिस्से समेत मिजोरम, मणिपुर, नगालैंड को कवर किया है। आज सुबह से ही मुंबई में तेज बारिश हो रही है।
मुंबई में घने बादल की वजह से विजिबिलिटी काफी लो है। आज सुबह 10 बजे लोग गाडिय़ों की लाइट ऑन करके ड्राइव कर रहे हैं। विजिबिलिटी कम होने से फ्लाइट सर्विस पर भी इसका असर पड़ रहा है। रविवार को महाराष्ट्र में 35 साल बाद तय समय से पहले मानसून पहुंचा।

No comments