Breaking News

कर्तव्य हमारा प्रयास संस्था ने लगाए परिंडे

श्रीगंगानगर की कर्तव्य हमारा प्रयास जन सेवा संस्था ने रविवार को मिर्जेवाला स्थित होमगार्ड सेंटर में पर्यावरण और जीव-जंतुओं के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाते हुए पेड़ों पर पक्षियों के लिए घरोंदे और परिंडे लगाए। साथ ही पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। होमगार्ड जवानों ने इनकी नियमित देखभाल का संकल्प लिया।
संस्था द्वारा गौशाला परिसर और पशु चिकित्सालय में भी पौधारोपण किया गया, पक्षियों के लिए परिंडे लगाए गए और श्रद्धाभाव से गौवंश को हरा चारा खिलाया गया। इस सेवा कार्य में संस्था के अनेक सदस्यों ने भाग लिया।

No comments