इसी महीने सभी रिजल्ट घोषित करेगा राजस्थान बोर्ड
राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के 10वीं-12वीं के रिजल्ट इसी महीने जारी होने की संभावना है। बोर्ड प्रशासन पहले 12वीं साइंस, आट्र्स व कॉमर्स के रिजल्ट घोषित करेगा। इसके बाद 10वीं का रिजल्ट जारी किया जाएगा। बोर्ड की तैयारी है कि सभी रिजल्ट को मई माह के अंतिम सप्ताह में जारी कर दिया जाए। बोर्ड के सचिव कैलाश चंद्र शर्मा ने बताया कि 12वीं की कॉपी जांच का काम पूरा हो चुका है। 10वीं की कॉपी जांच का काम चल रहा है। इस साल कुल 19 लाख 98 हजार 509 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी है।

No comments