Breaking News

नए सत्र से पहले बंद होंगे शून्य से 10 नामांकन वाले स्कूल

राजस्थान में कम नामांकन वाली सरकारी स्कूलों का फिर एकीकरण हो सकता है। इस शून्य से 10 तक नामांकन वाली प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों को नजदीकी स्कूलों में मर्ज करने की संभावना है। प्रारंभिक शिक्षा निदेशालय के सीकार जिला शिक्षा विभाग को भेजे एक प्रपत्र से इसके कयास तेज हो गए हैं। इसमें शाला दर्पण के मुताबिक 10 तक नामांकन वाली सरकारी स्कूलों के नाम जारी कर उनकी नजदीकी स्कूलों की सूचना मांगी गई है। ये जानकारी अवकाश में भी कार्य करते हुए 26 व 27 मई को व्यक्तिगत रूप से चाही गई है। ऐसे में माना जा रहा है कि नए सत्र से पहले ही प्रदेश की हजारों स्कूल बंद किए जा सकते हैं।

No comments