गहलोत सरकार में हुई भर्तियों की तेजी से होगी जांच
कांग्रेस सरकार के समय कनिष्ठ अभियंता, सहायक नगर नियोजक, वरिष्ठ प्रारूपकार, अग्निशमन अधिकारी, वाहन चालक फायर और फायरमैन के पद पर भर्ती की गई थी। अब इन भर्तियों की जांच तेजी से हो रही है। जयपुर. पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार में प्रदेश के शहरी निकायों में 1,101 पदों पर हुई भर्ती की जांच तेज हो गई है।
राज्य सरकार ने निकायों को हिदायत दी है कि वे तीन दिन में तथ्यात्मक रिपोर्ट भेज दें, नहीं तो एक्शन के लिए तैयार रहें। भाजपा की सरकार बनते ही स्वायत्त शासन मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने भर्ती प्रक्रिया की जांच के निर्देश दिए थे।

No comments