Breaking News

जयपुर कमिश्नरेट में शुरू हुआ साइबर सपोर्ट सेंटर

साइबर क्राइम पीडि़तों की मदद और काउंसलिंग होगी, ट्रोमा से बाहर निकलने में मदद करेगा
जयपुर कमिश्नरेट कार्यालय में आज से साइबर सपोर्ट सेंटर शुरू किया गया है। इस सेंटर में साइबर ठगी के शिकार हुए लोगों की मदद की जाएगी। साइबर क्राइम से कई बार महिलाएं और बच्चे परेशान होकर अवसाद में चले जाते हैं। ऐसे में यह सेंटर इस तरह के पीडि़तों की काउंसलिंग करेगा। ट्रोमा से बाहर निकालने में मददगार साबित होगा।
राजस्थान पुलिस के डीजीपी यूआर साहू, डीजी साइबर क्राइम हेमंत प्रियदर्शी ने इस सेंटर की शुरुआत की है। यह सेन्टर मुम्बई स्थित एनजीओ रेस्पोंसिबल नेटिजन्स द्वारा संचालित किया जाएगा।

No comments