एसआई भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर कल महारैली
एसआई भर्ती रद्द करने की मांग को लेकर आरएलपी 25 मई को जयपुर के मान सरोवर में महारैली निकालेगी। आरएलपी के संयोजक व नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने बताया कि रैली के आयोजन के लिए 2 दिन पहले जिलेवार संयोजक नियुक्त किए गए थे। ये संयोजक विधानसभावार पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ समन्वय स्थापित करने में जुटे हुए हैं। इससे रैली के आयोजन को सफल बनाने के लिए व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।

No comments