Breaking News

पंजाब में जमीन की रजिस्ट्री कराने वालों के लिए अहम खबर

पंजाब सरकार ने राज्य में प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया को और अधिक पारदर्शी, सरल,भ्रष्टाचार मुक्त और डिजिटल बनाने की दिशा में घोषणा की है जिसके तहत अब राज्य में प्रॉपर्टी की रजिस्ट्रियों का काम जल्द ही सुविधा केंद्रों के माध्यम से किया जाएगा।
इसी क्रम में पंजाब सरकार की ओर से 24 मई को चंडीगढ़ के एम.जी.एस.आई.पी.ए.ऑडिटोरियम में एक ट्रेनिंग सैशन आयोजित किया जा रहा है। इस ट्रेनिंग सेशन में पंजाब सरकार के 'प्रोजैक्ट ईज़ी रजिस्ट्रेशनÓ के तहत तकनीकी और प्रक्रियात्मक जानकारी दी जाएगी।

No comments