कोटा में बनेगा 1857 की क्रांति का स्मारक
एक करोड़ की लागत से होगा निर्माण
राजस्थान धरोहर प्राधिकरण के अध्यक्ष ओंकार सिंह लखावत ने कोटा दौरे के दौरान कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नए कोटा में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक में उन्होंने बताया कि कोटा में 1857 की क्रांति की स्मृति में एक करोड़ रुपए की लागत से स्मारक का निर्माण किया जाएगा।
लखावत ने कहा कि कोटा संभाग 1857 की क्रांति का महत्वपूर्ण केंद्र रहा है। राजस्थान सरकार ने स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले स्थानों को विकसित करने की घोषणा की है, जिसमें कोटा भी शामिल है।

No comments