Breaking News

मोबाइल शॉप में शॉर्ट सर्किट से आग:एक लाख का नुकसान, ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल भी जले

सैंपऊ कस्बे के धौलपुर मार्ग स्थित ऑटो स्टैंड के पास एक मोबाइल दुकान में बीती रात अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग में दुकान का सारा सामान जलकर राख हो गया।
दुकान के मालिक सुनील कुमार ने बताया कि आग में ग्राहकों के रिपेयरिंग के लिए रखे मोबाइल और नए मोबाइल जल गए। इसके अलावा रिपेयरिंग का सामान, नकद राशि और दुकान का फर्नीचर भी आग की चपेट में आ गया।

No comments