Breaking News

एक्स आर्मी कैप्टन नहीं तो कर लें फार्म विड्रॉ

राजस्थान लोक सेवा आयोग की ओर से निकाली गई डिप्टी कमांडेंट भर्ती-2025 के आवेदन फॉर्म की जांच में बिना योग्यता आवेदन करने का खुलासा हुआ है। चार पदों के लिए 10 हजार से ज्यादा आवेदन मिले जबकि इन पदों पर आवेदन के लिए एक्स आर्मी कैप्टन होना जरूरी है। ऐसे में आयोग ने आज यानी 13 से 28 मई तक विड्रॉ का अवसर दिया है। इसके बाद आयोग इन कैंडिडेट्स के खिलाफ कार्रवाई करेगा। आयोग सचिव रामनिवास मेहता ने बताया-आयोग ने 18 मार्च 2025 को डिप्टी कमांडेंट (गृह रक्षा विभाग) के 4 पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी कर 22 अप्रैल 2025 तक ऑनलाइन आवेदन-पत्र आमंत्रित किए गए थे।

No comments