राजस्थान में होने वाली 21 भर्ती परीक्षाओं की तारीख बदली
राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड 21 भर्ती परीक्षाओं का संशोधित भर्ती कैलेंडर जारी किया है। इसमें परीक्षा की तारीख और रिजल्ट की संभावित डेट बताई गई है। ये परीक्षाएं इसी साल 2 से 16 जून के बीच आयोजित की जाएंगी। बोर्ड ने जेल प्रहरी, सर्वेयर, फॉरमैन और जूनियर इंजीनियर की 10 कैटेगरी के लिए भर्ती परीक्षा की आंसर-की भी जारी की है। इसे अभ्यर्थी बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।

No comments