इंडिगो की 6,एअर इंडिया की 8 शहर की फ्लाइट कैंसिल
एअरलाइन कंपनी एअर इंडिया ने मंगलवार को भारत-पाकिस्तान बॉर्डर से सटे 8 शहरों में आने-जाने वाली अपनी सभी फ्लाइट्स कैंसिल कर दी हैं। इनमें जम्मू, लेह, जोधपुर, अमृतसर, भुज, जामनगर, चंडीगढ़ और राजकोट शामिल है। देर रात इंडिगो ने भी 6 शहरों में आज की अपनी सभी उड़ानें रद्द करने की घोषणा की थी। इनमें जम्मू, अमृतसर, चंडीगढ़, लेह, श्रीनगर और राजकोट एयरपोर्ट शामिल हैं। दोनों एयरलाइन कंपनियों ने इस फैसले के पीछे भारत-पाकिस्तान के बीच हालिया घटनाक्रमों और यात्रियों की सुरक्षा का हवाला दिया है। एअर इंडिया और इंडिगो ने जिन एयरपोट्र्स पर अपनी फ्लाइट्स कैंसिल की हैं, उन्हें 12 मई को ही चार दिन बंद के बाद खोला गया है।

No comments