नए सत्र से पहले इंग्लिश स्कूलों में शिक्षकों को मिलेगी पोस्टिंग
राजस्थान के सभी 3737 महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में राज्य सरकार की ओर से प्रवेश के निर्णय के बाद उम्मीद की जा रही है कि नए शिक्षा सत्र से पहले इन स्कूलों में शिक्षकों का पदस्थापन भी हो जाएगा।
दरअसल, महात्मा गांधी इंग्लिश मीडियम स्कूलों में शिक्षकों के रिक्त पदों को भरने के लिए शिक्षा विभाग की ओर से पिछले साल 25 अगस्त को चयन परीक्षा आयोजित की गई थी। चयन परीक्षा का परिणाम 23 दिसंबर को घोषित किया गया। जिसमें करीब 30 हजार शिक्षक चयनित हुए। चयनित शिक्षकों से पोस्टिंग के लिए 41 जिलों के आधार पर शिक्षा विभाग पूर्व में विकल्प ले चुका है।

No comments