Breaking News

भारत-पाक तनाव घटने पर वापस लिए ब्लैकआउट के आदेश

बीकानेर जिले में शाम को 7 बजे बाद बाजार खुले रहेंगे और बिजली बंद नहीं होगी। प्रशासन की ओर से ब्लैकआउट नहीं किया जाएगा। जिला मजिस्ट्रेट ने भारत-पाक तनाव और आमजन की सुरक्षा को देखते हुए 9 मई को आदेश जारी कर शाम को 7 से सुबह 5 बजे तक बाजार खोलने पर प्रतिबंध लगा दिया था। इस दौरान ब्लैकआउट रखने के आदेश दिए थे। उसके बाद लगातार तीन दिन तक नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में दुकानें, बंद रखी गईं। पुलिस थानों के एसएचओ ने शाम को 7 बजे के बाद बाजार बंद करवाए और गाडिय़ों से एनाउंसमेंट किए गए।

No comments