Breaking News

भारत ने ट्रम्प के बयान का किया खंडन

भारत ने सीजफायर नहीं करने पर व्यापार रोकने की धमकी देने वाले ट्रम्प के बयान को गलत बताया है। दरअसल ट्रम्प ने सोमवार को व्हाइट हाउस में पत्रकारों से कहा कि अमरीका ने दोनों देशों के बीच सीजफायर कराने में मदद की है। ट्रम्प ने यह भी कहा कि उन्होंने भारत-पाकिस्तान के बीच होने वाली परमाणु जंग रोक दी है।
भारतीय अधिकारियों के मुताबिक ऑपरेशन सिंदूर शुरू होने के बाद अमरीकी उपराष्ट्रपति जेडी वेंस ने 9 मई को पीएम नरेंद्र मोदी से बात की। अमरीकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने 8 और 10 मई को विदेश मंत्री डॉ.एस जयशंकर और 10 मई को एनएसए अजीत डोभाल से बात की। तब अमरीका के साथ व्यापार संबंधी कोई बातचीत नहीं हुई।

No comments