Breaking News

हाईकोर्ट में डीएलएड मामले की सुनवाई:4500 विद्यार्थियों को राहत

अंक तालिकाओं में संशोधन का आदेश
जयपुर राजस्थान हाईकोर्ट ने रूमाली मीणा व एक अन्य की रिट याचिकाओं को मंजूर करते हुए पंजीयक, शिक्षा विभागीय परीक्षाएं, बीकानेर को उनकी डीएलएड यानी प्रारंभिक शिक्षा संबंधी डिप्लोमा की अंकतालिकाओं में संशोधन करने का आदेश दिया है।
याचिका कर्ताओं के अधिवक्ता हेमन्त गुप्ता ने बताया कि विद्यार्थियों ने दो वर्षीय प्रारंभिक शिक्षा शास्त्र डिप्लोमा पास कर लिया था। परंतु किसी कारणवश वे लोग सात दिवसीय स्काउट एवं गाइड कैम्प में शामिल नहीं हो पाए।

No comments