राजस्थान के सबसे ऊंचे गांव में पहली बार पहुंचा ट्रैक्टर
50 लोग बांस के फ्रेम पर ले गए 900 किलो वजन; पहाड़ी रास्तों पर 3 किलोमीटर कंधों पर लेकर चले
राजस्थान के सबसे ऊंचे गांव में पहली बार ट्रैक्टर पहुंचा। सिरोही जिले में माउंट आबू के पहाड़ों के बीच समुद्रतल से 1400 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस गांव में पहली बार ट्रैक्टर पहुंचा तो लोगों ने खुशी में जयकारे लगाए। गांव तक जाने का कोई रास्ता नहीं है। ऐसे में गांव के 60 परिवारों ने मिलकर यह ट्रैक्टर खरीदा। इसके पार्ट अलग किए और कंधों पर लेकर गांव पहुंच गए।
गांव तक न तो कोई पक्का रास्ता है और न ही वाहनों की पहुंच। प्रदेश की सबसे ऊंची पर्वत चोटी गुरुशिखर से 3 किलोमीटर दूर स्थित इस गांव तक पहुंचने के लिए घने जंगल और उबड़-खाबड़ पहाड़ी रास्तों से होकर गुजरना पड़ता है। गांव के 60 परिवार अब तक बैलों से खेती करते रहे हैं।

No comments