आरटीडीसी होटलों में सैनिकों और वीरांगनाओं को मिलेगी विशेष छूट
दीया कुमारी बोलीं- वीरता, बलिदान और देशभक्ति को सम्मान देने की दिशा में छोटा कदम
जयपुर। राजस्थान सरकार ने राजस्थान टूरिज्म डेवलपमेंट कॉर्पोरेशन के अंतर्गत संचालित सभी होटलों और गेस्ट हाउसों में सैनिकों, गौरव सेनानियों और वीरांगनाओं को विशेष छूट देने की घोषणा की है। यह पहल न सिर्फ सैन्य बलों के प्रति कृतज्ञता की अभिव्यक्ति है, बल्कि देश की रक्षा में दिए गए बलिदान को स्थायी रूप से स्मरण करने का प्रयास भी है।
इसके तहत सैनिकों एवं गौरव सेनानियों को आरटीडीसी होटलों में 25प्रतिशत छूट मिल सकेगी। वहीं वीरांगनाओं को 50प्रतिशत छूट दी जाएगी। विभाग से मिली जानकारी के अनुसार यह छूट तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई है। लाभार्थियों को पहचान पत्र अथवा संबंधित दस्तावेज दिखाकर इस सुविधा का लाभ उठाना होगा।
उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने इस निर्णय को वीरता, बलिदान और देशभक्ति को सम्मान देने की दिशा में एक छोटा लेकिन सशक्त कदम बताया।

No comments