Breaking News

अलवर में महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे सीएम

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा सोमवार दोपहर आज करीब 12 बजे अलवर में मोती डंगरी पर महाराणा प्रताप की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल होकर भवानी तोप सर्किल के पास सरस डेयरी परिसर में होने वाले किसान सम्मेलन में भाग लेंगे।
मुख्यमंत्री के आने से पहले की सब तैयारी पूरी हो गई है। मोती डूंगरी का रोड पूरा नया बनाया गया है। वहीं पर महाराणा प्रताप पार्क में उनकी प्रतिमा का अनावरण होगा। प्रतिमा के अनावरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव और वन मंत्री संजय शर्मा संबोधित करेंगे। इसके अलावा पशुपालन व डेयरी मंत्री और यूडीएच मंत्री भी आएंगे।

No comments