Breaking News

रेलवे शुरू करेगा ऑनलाइन रेफरल:अब कर्मचारी किसी भी अस्पताल में करा सकेंगे मुफ्त इलाज

48 हजार कर्मचारी, 58 हजार रिटायर्ड कर्मियों को फायदा
रेलवे अस्पताल से सूचीबद्ध (इंपैनल्ड) प्राइवेट अस्पतालों में मरीजों को उपचार के लिए रेफरल करने के लिए प्रक्रिया ऑनलाइन होगी। इसके लिए उत्तर पश्चिम रेलवे सहित सभी जोनल रेलवे को निर्देशित कर दिया है। इसके लिए मरीज का वैध उम्मीद कार्ड होना जरूरी होगा। अब आपात स्थिति में कर्मचारी सूचीबद्ध निजी अस्पताल में बिना रेलवे अस्पताल जाए ही सीधे जा सकता है, जबकि सामान्य बीमारी में किसी भी सूचीबद्ध निजी अस्पताल में रेफर होने के लिए रेलवे अस्पताल आना होगा। यदि सूचीबद्ध निजी अस्पताल में चिकित्सक रेफर करने की सिफारिश करते हैं, तब रेफर की प्रक्रिया ऑनलाइन होगी, इसके लिए मरीज या उसके परिजन को लेटर के लिए भटकना नहीं होगा।

No comments