Breaking News

बीजेपी निकालेगी तिरंगा यात्रा, कांग्रेस की जय हिंद यात्रा

सेना का मनोबल बढ़ाने कल सुबह सरहद पर कांग्रेस तो शहर में बीजेपी करेगी आयोजन
जैसलमेर में ऑपरेशन सिंदूर के बाद सेना का मनोबल बढ़ाने के लिए कांग्रेस और बीजेपी दोनों ही कल सुबह व शाम को यात्रा का आयोजन करेंगी। कांग्रेस मंगलवार सुबह सरहदी इलाकों में जयहिंद यात्रा निकालेगी तो वहीं बीजेपी कल शाम को तिरंगा यात्रा का आयोजन करेगी।
दोनों ही कार्यक्रमों का उद्देश्य सीमावर्ती बाड़मेर-जैसलमेर जिले के नागरिकों का मनोबल बढ़ाने के साथ साथ सेना का मनोबल बढ़ाने, आत्मविश्वास के साथ देश की सेना का उत्साहवर्धन करने और आम नागरिकों में देशभक्ति का जज्बा जगाना है।

No comments