सिकुडऩे लगी 200 फीट चौड़ी सड़क:आठ लेन की जगतपुरा सड़क के हर चौराहे पर अवैध वेंडिंग जोन
जयपुर शहर की पहली 8 लेन जगतपुरा रोड अस्थायी अतिक्रमण के चलते सिकुडऩे लगी है। 10 साल पहले बनी इस 200 फीट चौड़ी सड़क पर फ्लाईओवर के बाद 7 नम्बर चौराहे से लेकर गोनेर मोड़ तक जगह-जगह अवैध वेंडिंग जोन बन गए हैं। इस सड़क के मुख्य चौराहों में सर्विस लेन और ग्रीन कॉरिडोर के आस-पास थड़ी-ठेलों ने कब्जा जमा रखा है। इससे मुख्य सड़क से कनेक्टिंग सड़क पर जाने वाले वाहनों को सबसे ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ा रहा है।
बालाजी मोड़ से रामचन्द्रपुरा तक इस 200 फीट चौड़ी सड़क 4 अलग-अलग चौराहों से टोंक रोड, गोनेर, प्रहलादपुरा, एयरपोर्ट, प्रतापनगर, सांगानेर, सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया से कनेक्ट होती है।
बालाजी मोड़ से रामचन्द्रपुरा तक इस 200 फीट चौड़ी सड़क 4 अलग-अलग चौराहों से टोंक रोड, गोनेर, प्रहलादपुरा, एयरपोर्ट, प्रतापनगर, सांगानेर, सीतापुरा इंडस्ट्रियल एरिया से कनेक्ट होती है।

No comments