Breaking News

आज राजस्थान सरकार की हाईलेवल मीटिंग, सीएम भजनलाल शर्मा कई योजनाओं की करेंगे समीक्षा

राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज शाम 7 बजे उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक करेंगे. वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए इस बैठक में प्रशासनिक और जनकल्याण से जुड़े 6 प्रमुख बिंदुओं पर विस्तृत समीक्षा की जाएगी. मुख्यमंत्री योजनाओं की प्रगति, प्रशासनिक अनुशासन और जनता से जुड़ी शिकायतों के समाधान को लेकर अधिकारियों से सीधा संवाद करेंगे. बैठक में पंडित दीनदयाल उपाध्याय गरीब मुक्त गांव योजना, गरीबी रेखा से नीचे आने वाले परिवारों के सत्यापन, खाद्य सुरक्षा योजना में लंबित आवेदनों और जिला स्तर पर अनुशासनात्मक कार्यवाहियों की समीक्षा होगी.
बैठक में बजट घोषणाओं के क्रियान्वयन के लिए भूमि आवंटन और अवैध खनन के विरुद्ध चल रहे अभियानों को भी रिव्यू किया जाएगा.

No comments