चारधाम यात्रा में ठगी का जाल: रहें अलर्ट, फर्जी वेबसाइट्स से ठग श्रद्धालुओं की जेब पर डाल रहे डाका
उत्तराखंड में चारधाम यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालु उत्साहित हैं। राजस्थान से श्रद्धालुओं के चार धाम यात्रा जाने की संख्या में बढ़ोतरी हो रही है। ऐसे में ठग फर्जी वेबसाइट्स और व्हाट्सऐप बिजनेस अकाउंट्स के माध्यम से बुकिंग का झांसा देकर यात्रियों को ठग रहे हैं।
हेलीकॉप्टर सेवा, होटल, गेस्ट हाउस और टैक्सी बुकिंग के नाम पर यात्रियों से लाखों रुपए की ठगी हो चुकी है। हाल ही जयपुर समेत प्रदेश में कई यात्रियों ने बुकिंग करवाई, लेकिन उन्हें वहां पहुंचने पर कोई इंतजाम नहीं मिला। जबकि रकम एडवांस जमा करवा दी गई थी।
यात्रा से पहले हमेशा वेबसाइट की प्रामाणिकता और लिंक की जांच करें।

No comments