Breaking News

भारत-पाक सीमा पर फेंसिंग पार खेती की अनुमति मिली

किसानों ने 3500 एकड़ में पराली काटना शुरू किया, बॉर्डर पर भी नरमी दिखी
भारत-पाकिस्तान के बीच संघर्ष विराम के बाद अब सीमा पर भी नरमी बरती जा रही है। एक तरफ जहां भारत सरकार ने अफगानी ट्रकों को अटारी से आने की इजाजत दे दी है, वहीं अब सीमा क्षेत्र के किसानों को भी फेंसिंग के पार खेतों में काम करने की अनुमति मिल गई है। जिसके बाद अब किसान सीमा पार पराली काटना शुरू कर सकते हैं।
बीएसएफ मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, किसानों को उनके वैध अधिकारों के तहत उनकी जमीन पर खेती करने की सुविधा देने के उद्देश्य से यह फैसला लिया गया है। फेंसिंग के पार खेती के लिए विशेष सुरक्षा उपाय सुनिश्चित किए गए हैं, ताकि किसान सुरक्षित तरीके से कृषि कार्य कर सकें। इन किसानों की सुरक्षा की जिम्मेदारी बीएसएफ किसान फोर्स के जवान उठा रहे हैं।

No comments