राजस्थान के 3 शहर देश की टॉप-5 गर्म सिटी में, श्रीगंगानगर नंबर-1 पर
राजस्थान में गर्मी का प्रकोप जारी है। आज भी प्रदेश के 17 जिलों में गर्म हवा का कहर रहेगा। हालांकि, अलवर, भरतपुर सहित 17 जिलों में आंधी-बारिश की भी संभावना है।
इधर, गुरुवार को देश के टॉप-5 गर्म शहरों की लिस्ट में राजस्थान के 3 शहर शामिल रहे। श्रीगंगानगर 47.6 डिग्री तापमान के साथ लिस्ट में टॉप पर रहा। वहीं, पिलानी (झुंझुनूं) 47.2 और चूरू 46.8 डिग्री के साथ तीसरे और पांचवें नंबर पर थे। जयपुर सहित कई जिलों में बुधवार को फॉग मशीन से सडक़ों पर पानी का छिडक़ाव किया गया। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, लोगों को इस भीषण गर्मी से 25 मई के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।

No comments