नोखा से पीएम मोदी की सभा के लिए निकले लोग
नोखा से हजारों कार्यकर्ता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पलाना में होने वाली सभा के लिए रवाना हुए। पूर्व विधायक बिहारीलाल बिश्नोई के नेतृत्व में ये कार्यकर्ता पीथरासर गांव के चैक पोस्ट पर एकत्रित हुए। नोखा विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और शहरी क्षेत्रों से लोग सभा स्थल की ओर बड़ी संख्या में पहुंच रहे हैं। कार्यकर्ताओं को ले जाने के लिए 350 बसें और 1500 छोटे वाहनों की व्यवस्था की गई है।

No comments