Breaking News

वेटिंग टिकट का स्लीपर क्लास से फस्र्ट एसी में अपग्रेड बंद

भारतीय रेलवे ने वेटिंग लिस्ट टिकट से जुड़े ऑटो अपग्रेड प्रक्रिया में बदलाव किए हैं। आईआरसीटीसी के अनुसार, स्लीपर क्लास के टिकट अब फस्र्ट एसी में अपग्रेड नहीं किए जाएंगे, भले ही बर्थ खाली हों। अब तक, वेटिंग लिस्ट वाले यात्री का टिकट सीट अवेलेबल न होने पर बुकिंग की गई कैटेगरी से ऊपर की कैटेगरी में अपग्रेड कर दिया जाता था, लेकिन इस नियम को बदल दिया गया है। यह बदलाव ट्रेन में रिजव्र्ड कोचों में सीट बांटने को अधिक व्यवस्थित करने के लिए किया गया है। सेंटर फॉर रेलवे इन्फॉरमेशन सिस्टम (सीआरआईएस) इसे लागू करने के लिए अपने सॉफ्टवेयर को अपडेट कर रही है।

No comments