Breaking News

इंडिगो फ्लाइट में टर्बुलेंस, अगला हिस्सा टूटा,पैसेंजर्स चीखने लगे

दिल्ली से श्रीनगर जा रही इंडिगो की फ्लाइट बुधवार शाम खराब मौसम के कारण टर्बुलेंस में फंस गई। फ्लाइट में तेज झटके लगने शुरू हुए, जिससे यात्री चीखने लगे। पायलट ने श्रीनगर के एयर ट्रैफिक कंट्रोल में जानकारी देकर इमरजेंसी लैंडिंग कराई। फ्लाइट में 227 यात्री और क्रू मेंबर्स थे, जो पूरी तरह सुरक्षित हैं। सोशल मीडिया पर फ्लाइट के भीतर के कई वीडियो सामने आए हैं, जिनमें लोग अपनी जान के लिए प्रार्थना करते नजर आ रहे हैं। यात्रियों में तृणमूल कांग्रेस के 5 नेताओं का डेलिगेशन भी सफर कर रहा था।

No comments