Breaking News

अलर्ट जारी: हीट स्ट्रोक से ब्रेन हेमरेज, किडनी फेल्योर का खतरा

बढ़ते तापमान और लू के चलते सेहत बिगड़ सकती है। इस संबंध में राजस्थान चिकित्सा विभाग ने अलर्ट जारी किया है।
विभाग के अनुसार धूप और उच्च तापमान के दौरान बाहर निकलने से तेज सिर-दर्द, अचानक गश खाकर गिरना, ब्रेन हेमरेज, ब्रेन स्ट्रोक, पेशाब बंद, सीने में दर्द जैसे कई कारणों के साथ मरीज अस्पतालों में आ रहे हैं। हीट स्ट्रोक दिमाग को नुकसान पहुंचा सकता है। दिमाग में सूजन और ब्लीडिंग ब्रेन हेमरेज का कारण बनती है। एक मार्च से 23 मई तक प्रदेशभर हीट स्ट्रोक के 200 से ज्यादा मामले सामने आ चुके हैं।

No comments