सीएम शर्मा दौरे पर, आज नीति आयोग की बैठक में होंगे शामिल
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा तीन दिवसीय दिल्ली दौरे पर हैं। शुक्रवार देर शाम राष्ट्रीय राजधानी पहुंचकर उन्होंने केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव के आवास पर जाकर उनसे मुलाकात की है। आज उनके दौरे पर दूसरा दिन है और वे भारत मंडपम में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 10वीं बैठक में शामिल होने वाले हैं। इस बैठक की अध्यक्षता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करने वाले है। बैठक के बाद मुख्यमंत्री आज रात दिल्ली में ही विश्राम करेंगे। इसके बाद रविवार को दिल्ली के होटल अशोक में आयोजित हृष्ठ्र शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और उप-मुख्यमंत्रियों की मुख्यमंत्री परिषद की बैठक में भाग लेंगे. इसके बाद सीएम वापस जयपुर के रवाना हो जाएंगे।

No comments